Font Change Kaise Kare

कंप्यूटर में Font बदलने का आसान तरीका

कंप्यूटर में काम करते समय कई बार हमें अपने डॉक्यूमेंट का Font बदलने की जरूरत पड़ती है। MS Word में Font बदलकर आप अपने टेक्स्ट को सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं। अगर आप नहीं जानते कि कंप्यूटर में Font Change कैसे करें, तो इस लेख में हम आपको आसान तरीके से पूरी जानकारी देंगे।

Font Change कैसे करें ?

MS Word में Font बदलना बहुत आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में MS Word खोलें।
  2. अब एक नया Document बनाएं।
  3. इसमें अपना कोई भी Text लिखें।
  4. जिस Text का Font बदलना है, उसे माउस की मदद से Select करें।
  5. अब ऊपर दिए गए Home Tab पर क्लिक करें।
  6. Font वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
  7. अपनी पसंद का Font चुनें, जैसे Arial, Calibri या Times New Roman।
  8. अब आपका Select किया हुआ Text नए Font में दिखाई देगा।

Keyboard से Font Change कैसे करें?

आप Keyboard की मदद से भी Font बदल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले Text को Select करें और फिर Keyboard से Ctrl + Shift + F दबाएं। इससे Font का नाम चुनने वाला विकल्प खुल जाएगा। अब अपनी पसंद का Font चुनें।

Font Size कैसे बदलें?

अगर आप Text का आकार छोटा या बड़ा करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को अपनाएं।

  • सबसे पहले Text Select करें।
  • Home Tab में Font Size पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरत के अनुसार Size चुनें।
  • अब आपका Text छोटा या बड़ा हो जाएगा।

Font बदलने के फायदे

  • डॉक्यूमेंट सुंदर और आकर्षक बनता है।
  • टेक्स्ट को आसानी से पढ़ा जा सकता है।
  • ऑफिस रिपोर्ट और लेटर अच्छे दिखाई देते हैं।
  • अलग-अलग Heading के लिए अलग Font इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हे भी पढ़ें :

निष्कर्ष

अब आप समझ गए होंगे कि MS Word में Font Change कैसे करें। ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से आप किसी भी डॉक्यूमेंट का Font और Font Size बदल सकते हैं। यह तरीका विद्यार्थियों, ऑफिस कर्मचारियों और कंप्यूटर सीखने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *